सोनभद्र :ज्ञातव्य हो कि सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था- ‘श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच’ संबद्ध पंजीकृत ‘सोनभद्र मानव सेवा आश्रम’ (ट्रस्ट) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अलवर (राजस्थान) निवासी डॉ. विपुल कुमार भवालिया को संस्था की ओर से ‘राष्ट्रीय उपाध्यक्ष’ के पद पर नियुक्त किया गया।आपको बताते चलें कि डॉ. विपुल उत्कृष्ट रचनाकर होने के साथ ही साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। अपने यू ट्यूब चैनल के जरिए भव्य कार्यक्रम देते रहते हैं। डॉ. विपुल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद प्राप्त होने पर उनके अधिकाधिक मित्रों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए। यह नियुक्ति- पत्र श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मधुर की ओर से दो वर्षों के लिए प्रदान की गई। संस्था के राष्ट्रीय सचिव कविवर अवध बिहारी अवध एवं सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिन्दुस्तान जनता न्यूज़ के प्रदान संपादक गौतम विश्वकर्मा ने डॉ. विपुल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal