एक किलो 125 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) रविवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र , अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन द्वारा मादक प्रदार्थ की बिक्री पर रोकथाम व अपराधियो के गिरफ्तारी आदेश के क्रम मे क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह के कुशल निर्देशन मे वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव मय हमराह आरक्षी पुरुषोत्तम कुमार, कमल यादव के देखभाल व क्षेत्र में रोकथाम जुर्म जरायम से एक नफर अभियुक्त विनय कुमार पनिका पुत्र स्व0 बृजलाल पनिका निवासी ग्राम रजमिलान थाना माड़ा जनपद सिगरौली म0प्र0 हाल पता पुनर्वास प्रथम बीजपुर(पहाड़ी पर ) थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को बरन नदी पुल ग्राम सिरसोती से रविवार की अलसुबह मुखबिर की सूचना पर उक्त स्थान से गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 किलो 125 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 126/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

Translate »