सोनभद्र स्थित सेवा कुंज आश्रम चपकी, कारीडाड़ में 2 जनवरी तक चलेगा वनवासी खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले 23 वां राष्ट्रीय वनवासी खेल एवं सांस्कृति महोत्सव के होने वाले आयोजन स्थल सेवा कुंज आश्रम चपकी में शनिवार को ‘भूमि पूजन’ किया गया। बताते चलें कि खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का यह आयोजन 25 दिसंबर से 2 जनवरी 2023 तक चलेगा। उक्त महोत्सव को सुचारु ढंग से संपादित करने के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र को नोडल अधिकारी

नियुक्त किया है। वहीं दूसरी तरफ सेवा समर्पण संस्थान संगठन अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों व दुद्धी के उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु संस्थान के क्षेत्र संगठन मंत्री मनीराम पाल की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान संगठन मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में भारतवर्ष के सभी राज्यों के साथ-साथ गणराज्य व नेपाल राष्ट्र के दो हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सह मंत्री आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा की शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है, जो बहुत फायदेमंद है। कई देशों में खेलों को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि वे एक व्यक्ति के जीवन में खेल के वास्तविक लाभ और व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में इसकी आवश्यकताओं को जानते हैं। इस मौके पर केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल, खंड कार्यवाह अमरदेव , राम प्रकाश पांडेय,संजीव कुमार, आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal