गीता जयंती समारोह में पांच विभूतियों का होगा सम्मान: अरुण चौबे

  • गीता में वर्णित यज्ञ विषय पर होगी संगोष्ठी
  • राबर्ट्सगंज नगर के होटल अरिहंत में 4 दिसंबर को होगा समारोह
    फोटो: अरुण कुमार चौबे, स्वागत सचिव गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र।
    सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती समारोह का आयोजन 4 दिसंबर को किया गया है। यह आयोजन राबर्ट्सगंज नगर के होटल अरिहंत में दोपहर एक बजे से किया गया है। जिसमें गीता में वर्णित यज्ञ विषय पर संगोष्ठी भी होगी। इसके अलावा गीता के प्रचार प्रसार में अमूल्य योगदान देने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
    गीता जयंती समारोह समिति के सचिव अरुण कुमार चौबे ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती समारोह का आयोजन 4 दिसंबर को किया गया है। यह आयोजन राबर्ट्सगंज नगर के होटल अरिहंत में दोपहर एक बजे से होगा। जिसमें गीता में वर्णित यज्ञ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विद्वतजनों द्वारा अपना विचार व्यक्त किया जाएगा। इसके अलावा गीता के प्रचार प्रसार में अमूल्य योगदान देने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गीता जयंती समारोह के स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी जी, संयोजक मंडल में शामिल डॉक्टर कुसुमाकर जी व डाक्टर वी सिंह जी की देखरेख में यह समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में नगर एवं जिले के सम्भ्रांत नागरिकों को शामिल होने का आग्रह किया है।
Translate »