सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। विगत 2019 से कलवारी से खलियारी के बीच में राबर्ट्सगंज में बाईपास की मांग पूरी होने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में इंडियन ट्रेनिंग सेंटर आनंद कटरा में व्यापार मंडल पदाधिकारियो द्वारा

सदर विधायक भूपेश चौबे व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे का स्वागत व अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा आज बड़े हर्ष का विषय है कि निरंतर प्रयासों के फल स्वरूप प्रदेश सरकार व विधायक

भूपेश चौबे व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के सहयोग से प्रस्तावित कलवारी खलियारी मार्ग के मध्य पड़ने वाले राबर्ट्सगंज नगर के पास बाईपास निर्माण का निर्णय हो पाया।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बाईपास के निर्माण से नगर का विस्तारीकरण व विकास होगा और नगर के मध्य पड़ने वाला राबर्ट्सगंज के बाजार को भी क्षति नहीं होगी।
जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा बाईपास के निर्माण से नगर का भी सर्वांगीण विकास होगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, राजेश बंसल, आनंद जयसवाल, रमेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता, प्रकाश केशरी, दीपचंद जयसवाल, विजय केशरी, श्याम केसरी, नंदलाल कुशवाहा, अभिषेक के, आनंद गुप्ता, अजय केसरी, संजय जयसवाल, अजीत जायसवाल, सरदार दया सिंह इत्यादि व्यापारी गण उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal