उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मांग हुई पूरी, नगर में होगा बाईपास निर्माण

सोनभद्र (सर्वेश श्रीवास्तव)। निरंतर प्रयासों के फल स्वरूप प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित कलवारी-खलियारी मार्ग के मध्य पड़ने वाले राबर्ट्सगंज नगर के पास बाईपास का निर्माण कराया जायेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 2019 से निरंतर रावटसगंज नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले कलवारी खलियारी राज्य मार्ग का विरोध हम सब निरंतर करते रहे हैं

जिस के क्रम में 2019 में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल के साथ तत्कालीन उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर मिला तथा बाईपास बनाए जाने की सहमति बनी। उपमुख्यमंत्री ने तत्कालीन जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल को निर्देश दिया कि

तत्काल बायपास मार्ग का सर्वे कराएं वह उसे शासन को भेजें जिससे उसकी स्वीकृति दी जा सके तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र को लिखित रूप से आस्सत्व करें कि नगर के मध्य से कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा समय आने पर बाईपास का निर्माण होगा। जिसकी लिखित कॉपी व्यापार मंडल को दी गई है। जिस के क्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्ई बार लखनऊ का दौरा कर शासन से समन्वय बनाया। उपमुख्यमंत्री जी के सोनभद्र दौरे के दौरान सर्किट हाउस व कलेक्ट्रेट सभागार में चर्चा कर पुनः बाईपास

बनाये जाने की मांग किया जिसके फलस्वरूप शासन ने बाईपास जना बनाने की मंजूरी दे दी है जिस पर व्यापार मंडल व पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए रावर्टसगंज में जॉब पर मिष्ठान वितरित कर पटाखे फोड़े और उत्तर प्रदेश व जिला उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, राजेश बंसल, आनंद जयसवाल, रमेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता, प्रकाश केशरी, दीपचंद जयसवाल, विजय केशरी, श्याम केसरी, नंदलाल कुशवाहा अभिषेक के, आनंद गुप्ता, अजय केसरी, संजय जयसवाल, अजीत जायसवाल, सरदार दया सिंह इत्यादि व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Translate »