दुष्कर्म का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा टोला चेतवा तिराहे से बुधवार की सुबह एक दुष्कर्म सहित अन्य आरोप के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दविश देकर गिरफ्तार कर चालान कर लिया। जानकारी के अनुसार पिंडारी निवासी एक महिला की तहरीर पर आरोपी नन्दू प्रसाद निवासी ग्राम महुआदोहर टोला टेकुआरी थाना बभनी के खिलाफ दर्ज मुकदमा अपराध धारा 342 , 366 , 376 डी , 392 , 504 , 506 के आरोपी की तलाश में पुलिस जगह जगह खोजबीन में जुटी थी की बुधवार अलसुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी पुलिस से बच कर कहीं भागने की फिराक में बस पकड़ने के लिए चेतवा तिराहे पर खड़ा है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि सूचना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल बताए गए स्थान चेतवा तिराहे पर मय हमराह का० अरविंद कुमार ,का० सन्दीप कुमार यादव के साथ दविश दी गयी तो पुलिस को देख आरोपी छीपने लगा शक होने पर पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया और पूछताछ में उसने अपना नाम नन्दू प्रसाद बताया तो थाने लाकर दर्ज मुकदमा के परिप्रेक्ष में सम्बन्धित न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया गया।

Translate »