रेनुसागर में गोवर्धन पूजा के दौरान विज्ञान को भी अचंभित कर देने वाले आध्यात्मिक कारनामे दिखे।

श्री गोवर्धन पूजा समिति रेनुसागर के द्वारा शिव मंदिर रेनुसागर के प्रांगण में धूम-धाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा

रेनुसागर सोनभद्र।रेनुसागर में गोवर्धन पूजा के दौरान विज्ञान को भी अचंभित कर देने वाले आध्यात्मिक कारनामे दिखे।बताते चले कि अग्नि देवता का विधि विधान पूर्वक पूजा कर आह्वाहन कर प्रज्ज्वलित करना ,गौ पूजन,जलते हुये हवन कुंड में सर डाल देना,खौलते खीर से स्नान कर लेना,कड़ाहे में उबल रहे घी से शरीर का मालिस करना,खौलते कड़ाही से हाथ डालकर पूड़ी निकाल लेना,मिट्टी की बनी हाड़ी में पक रहे खीर को सर पर गिराना,बच्चों को खौलते खीर लगाना ये सब करतब को देखकर आंखों पर भरोसा नही होता है लेकिन हजारों भक्तों के सामने

गाजीपुर से आये पुजारी भगत सुरेंद्र यादव ने अपने कारनामे दिखाकर विज्ञान को अचंभित कर दिया।इसके अलावा उन्होंने श्री कृष्ण की गाथा ,गोवर्धन पूजा का वर्णन ,गणेश जी की पूजन कथा ,माँ विंध्यवासिनी की पूजा ,सीता की अग्नि परीक्षा आदि कथाओं से उपस्थित जनमानस को अवगत कराया।इसके अलावा स्टंट का भी खूबसूरत नजारा दिखा।इस अवसर पर पूर्ब विधायक सुनील यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता के सी जैन,थानाध्यक्ष अनपरा भैया एस पी सिंह ,चौकी इंचार्ज रेनुसागर चंद्र भान सिंह पूर्ब ब्लाक प्रमुख संजय यादव ,आर डी सिंह ,ठाकुर वालकेश्वर उर्फ बाके सिंह,पूर्ब प्रधान पारसी विश्राम बैसवार,समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष विजय यादव ,फिरतु यादव ,अनिल सिंह गौतम,राजेश यादव,अवधराज सिंह निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव गोपाल यादव,प्रशांत सिंह, सत्यांश शेखर मिश्रा गोवर्धन पूजा समिति रेनुसागर के अध्यक्ष रामचंदर यादव,अरुण सिंह यादव कोषाध्यक्ष, श्रीभगवान महासचिव,डॉ रवि गोड़ उर्फ बड़कू, राजेश यादव,अरुण यादव ,सुभाष यादव,गैबी नाथ यादव,अरबिंद यादव,अंजनी यादव ,अजय रावत,क़िलाचंद, त्रिवेणी यादव,प्रकाश यादव,केके यादव,दरोगा देव यादव सुरेश सिंह,विश्वनाथ ,सुब्बा,रामसरोज महेन्द्र,हरि जयनाथ , सहित हजारो कार्यकर्ता एवं भक्तगण मौजूद रहे।

Translate »