रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र)थाना क्षेत्र के बकरिहवा नधिरा संपर्क मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक बेलगाम अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार फरार हो गया।चीख पुकार पर ग्रामीणों की सहायता से उसको म्योरपुर सीएचसी भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुमित कुमार कश्यप पुत्र किशोरी लाल कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी अंजानी अपने भतीजे को लेने नधिरा जा रहा था। बकरिहवा तिराहे के आस पास नधिरा की तरफ आ रही बीजपुर की तरफ जा रही थी।अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार गिर कर गंभीर रूप से धायल हो गया। सड़क पर गिरते ही हो हल्ला मच गया चीख पुकार सुन लोग दौड़े और ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस पर लाद कर म्योरपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थित सामान्य बनी हुई है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal