जननायक कर्पूरी ठाकुर की 24 जनवरी को मनाई जाएगी जयंती

सत्यदेव पांडे
चोपन-सोनभद्र। शनिवार को नाई महासभा की एक बैठक स्थानीय काली मन्दिर परिसर में स्थित संस्कार भवन में आहूत की गई। जिसमें आस पास के क्षेत्रों के नाई समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी दिनों में

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह जिले के चोपन नगर में भव्य तरीके से मनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारी नगर अध्यक्ष चंदन ठाकुर, उपाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष मैनेजर शर्मा, मीडिया प्रभारी विनीत शर्मा, सचिव विनोद शर्मा, संजय शर्मा, उप सचिव चंदन शर्मा, संगठन सचिव श्याम सुंदर शर्मा, आकाश शर्मा व प्रचार सचिव रविंद्र शर्मा को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट

शम्भू नाथ शर्मा ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को भव्य तरीके से मनाने को लेकर आगामी जनवरी 24 को चोपन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। आगे कहा कि नाई समाज के लोग जागरूक बनें। अपने अधिकारों के प्रति सजग हों और शिक्षित बने। बिना शिक्षा के विकास संभव नहीं है। नाई समाज से कुरीतियां समाप्त होनी चाहिए। विनोद शर्मा ने कहा कि नाई समाज अपने इतिहास को जाने और उस पर चलने का संकल्प लें। राजनीतिक दलों के हाथों की कठपुतली बनने की जगह समाज में अलग अलख जगाते हुए सामाजिक सरोकारों को निभाएं तथा खुद जागरूक बनते हुए अपने आने वाली पीढ़ी को भी जागरूकता का मंत्र दें तथा आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। इस दौरान कमलेश ठाकुर, चंदन शर्मा, विनोद ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, विष्णु शर्मा, रामशरण शर्मा, रमेश शर्मा, कृष्ण ठाकुर, संदीप शर्मा, अमन शर्मा, रविंद्र शर्मा, राजू शर्मा, कमलेश शर्मा, आकाश शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, बबलू शर्मा, हरि शंकर शर्मा, वीरेंद्र शर

Translate »