सपा द्वारा महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। 9 अक्टूबर को जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए निo जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि महर्षि

वाल्मीकि एक ऐसे महान लेखक थे जो रामायण को लिखने का काम किया, उनके बताए हुए रास्ते पर हम समाजवादियों को चलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है और गरीबों मजदूरों आदिवासियों को हम लोगों को हमेशा उनके हित की लड़ाई लड़ना है। इस मौके पर अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अरुण मौर्य, विनोद यादव, परशुराम, प्रमोद, राजेश के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »