योजना बना रहे डकैती गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे जनपद में हो रही चोरियां एवं डकैती के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे दिनांक 06.10.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर डकैती की घटना कारित करने की योजना बना रहे 05 नफर अभियुक्त को इको प्वाइण्ट दुर्गा मन्दिर के पास चोपन जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त करने वाले उपकरण बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर 1.मु0अ0सं0-0763/2022 धारा 399, 402 भा0द0वि0, 2.मु0अ0सं0-0764/2022 धारा 4/25 Arms Act, 3.मु0अ0सं0-0765/2022 धारा 4/25 Arms Act, 4.मु0अ0सं0-0766/2022 धारा 4/25 Arms Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण निम्नवत् है-

गिरफ्तारी का विवरण-

  1. प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 श्यामबली, निवासी छपका, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 38 वर्ष ।
  2. अनिल पुत्र शकंर, निवासी पूरा कला थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 32 वर्ष ।
  3. पृथ्वी पुत्र गंगा प्रसाद, निवासी ग्राम उरमौरा, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 41 वर्ष ।
  4. इन्द्रजीत उर्फ गोरख पुत्र स्व0 रामप्रसाद उर्फ फेकन, निवासी ग्राम सहिजन खुर्द, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष ।
  5. मंगल पुत्र लालचन्द, निवासी उरमौरा, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-

  1. अभियुक्त प्रदीप कुमार उपरोक्त के कब्जे से 01 एक अदद नाजायज चाकू व 100 रुपये नगद ।
  2. अभियुक्त अनिल उपरोक्त के कब्जे से एक अदद लगभग 17 इंच का लोहे का राड व 150 रुपये नगद ।
  3. अभियुक्त पृथ्वी उपरोक्त के कब्जे से एक अदद लगभग 14 इंच का लोहे का राड व 150 रुपये नगद ।
  4. अभियुक्त इन्द्रजीत उर्फ गोरख उपरोक्त के कब्जे से 01 एक अदद नाजायज चाकू व 100 रुपये नगद।
  5. अभियुक्त मंगल उपरोक्त के कब्जे से 01 एक अदद नाजायज चाकू व 100 रुपये नगद ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त प्रदीप कुमार –

  1. मु0अ0सं0-0763/2022 धारा 399,402 भा0द0वि0 थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र ।
  2. मु0अ0सं0-0764/2022 धारा 4/25 Arms Act थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र ।
  3. मु0अ0सं0-0109/2014 धारा 8/21 NDPS Act थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र ।
  4. मु0अ0सं0-0570/2019 धारा 8/22 NDPS Act थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनिल-

  1. मु0अ0सं0-0763/2022 धारा 399,402 भा0द0वि0 थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र ।
  2. मु0अ0सं0-0596/2017 धारा धारा 8/22 NDPS Act थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र ।
  3. मु0अ0सं0-0725/2021 धारा धारा 8/21 NDPS Act थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र ।
  4. मु0अ0सं0-0799/2016 धारा धारा 8/21 NDPS Act थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त पृथ्वी-

  1. मु0अ0सं0-0763/2022 धारा 399,402 भा0द0वि0 थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त इन्द्रजीत उर्फ गोरख –

  1. मु0अ0सं0-0763/2022 धारा 399,402 भा0द0वि0 थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र।
  2. मु0अ0सं0-0765/2022 धारा 4/25 Arms Act थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र।
  3. मु0अ0सं0-0125/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र।
  4. मु0अ0सं0-0365/2021 धारा 272,273 भा0द0वि0 व 60 (1)आबकारी अधिनियम थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त मंगल-

  1. मु0अ0सं0-0763/2022 धारा 399,402 भा0द0वि0 थाना राबर्ट्सगंज,सोनभद्र।
  2. मु0अ0सं0-0766/2021 धारा 4/25 Arms Act थाना राबर्ट्सगंज,सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 सती।श चन्द्र सिंह, प्रभारी कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
  2. उ0नि0 विनय कुमार सिंह प्रभारी चौकी लोढ़ी अस्पताल, थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र ।
  3. हे0का0 सुभाष यादव, चौकी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
  4. आरक्षी शिवचन्द पटेल, चौकी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
  5. आरक्षी अजय कुमार मौर्य, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
  6. आरक्षी राघवेन्द्र सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
  7. आरक्षी अनुप मौर्य, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
  8. आरक्षी रणंजय सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
Translate »