रावण दहन देखने उमड़े हजारों श्रद्धालु बुराई पर अच्छाई की जीत

आदर्श रामलीला समिति गुरमा 35 फुट रावण पुतला बना आकर्षण का केंद्र।

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चोपन थाना गुरमा पुलिस चौकी के अन्तर्गत आदर्श रामलीला समिति गुरमा 35 फुट रावण पुतला दर्शकों का बना आकर्षण का केंद्र वहीं रावण दहन देखने उमड़े हजारों श्रद्धालु की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की चौकसी के साथ पसीने छूट गए। विजय दशमी का

आयोजन दशानन के वध के साथ सकुशल संपन्न हो गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सीमेंट फैक्ट्री के समय से चली आ रही स्थानीय कलाकारों के व्दारा आदर्श रामलीला दशहरे के दिन राम और रावण युद्ध का सुन्दर मंचन के साथ पुतला दहन कर असत्य पर सत्य की जीत के साथ दशहरा पर्व हर्षोल्लास

के साथ मनाया गया। वहीं लगभग 25000 महिला पुरुष बच्चों की भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए चौकी प्रभारी राजेश सिंह के उनके जवानों के पसीने छूट गए वहीं चोपन थानाध्यक्ष अपने वाहन से चक्रमण करते दिखाई दिए। वहीं महिला पुरुष बच्चों ने मेले का भी लुत्फ उठाया। उक्त मौके पर मुख्य रूप से मो सईद कुरेशी पूर्व चुर्क गुरमा नपाध्यक्ष, गौतम यादव पूर्व प्रधान,परम हंस सिंह भरत प्रसाद पूर्व सभासद, राजेश गौतम चंदन सिंह,संजय सिंह मुखनाथ गोस्वामी, इत्यादि लोग उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन ओमप्रकाश बादल ने किया।

Translate »