
रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र)बजरंग दल जिला रेनुकूट के द्वारा प्रखण्ड बीजपुर मे श्री रामलीला मैदान में एंव दुधईया माता मंदिर पर अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख उपेंद्र प्रताप सिंह,

जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता, जिला बौधिक प्रमुख अनिल त्रिपाठी, प्रखण्ड संयोजक नवनीत पांडेय, प्रखण्ड मंत्री चंदन गुप्ता, प्रखण्ड सह संयोजक अजय गुप्ता, प्रखण्ड सह मंत्री संतोष गुप्ता , प्रखण्ड मिलन केंद्र प्रमुख सोमू गुप्ता, आनंद गुप्ता, पप्पू गुप्ता, नीरज जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, सुमित सोनकर, अरविंद गुप्ता, सौरभ गुप्ता सहित सैकड़ो संख्या मे नगर के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal