सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया

(आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे नगर में वृक्षारोपण

किया गया। इसी क्रम में थाना पिपरी के प्रांगण में थाना पिपरी निरीक्षक अजय कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर दिनेश यादव,महेंद्र यादव द्वारा फलदार वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर भाजपा

मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा
आशुतोष पांडे , मंडल कार्यालय प्रभारी सौरभ सिंह, मंडल मंत्री अभिमन्यु मन्नू, मंडल उपाध्यक्ष रामबगत शामिल रहे।

Translate »