तीस हजार नगदी के साथ हजारों के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ

चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय)। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रितनगर गढ़ईडीह में चोरो ने शुक्रवार की देर रात एक घर से नगदी समेत हजारों के गहनो पर हाथ साथ कर दिया। चोरी की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया। प्राप्त जानकारी मुताबिक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी स्व0 लक्ष्मण शर्मा प्रितनगर के गढ़ईडीह में घर मकान बनाकर अपने बच्चों के साथ रहते थे करीब एक वर्ष पूर्व उनके मृत्यु के पश्चात

उनके घर मे उनकी पत्नी दो बेटा बहु व पोता पोती रह रहे थे शुक्रवार की देर रात उनके घर मे पीछे से आये चोरो ने घर मे घुसकर नगदी समेत हजारों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरो ने इतने साहस और सफाई से काम किया कि उसी घर के कमरे के सामने वाले कमरे में सो रहे पीड़ित के भाई संतोष को भनक तक नही लगी। जब घर के लोग सुबह उठे तो उस कमरे में गए तभी कमरे का सामान इधर उधर बिखरा देख आवाक रह गए। घरवालों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने इधर उधर खोजबीन की तो घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर गढ्ढे में घर से गायब बक्सा मिला जिसमे से सारे आभूषण व नगदी गायब थे। वहीं इस बाबत प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है|

Translate »