अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर राज्य कल्याण मंत्री ने वृद्धों को अंगवस्त्र व फूलमालाओं से किया स्वागत

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन, समाज कल्याण उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में शनिवार को वृद्ध जन दिवस के अवसर पर मुख्य

अतिथि संजीव गौड़ समाज कल्याण राज्य मंत्री के द्वारा महिला पुरुष वृद्धों को अंगवस्त्र भेंटकर फूलमालाओं से स्वागत कर फल मिष्ठान भेंट किया। वहीं सभी महिला पुरुषों वृद्धों का

स्वास्थ्य परिक्षण भी किया गया। उक्त मौके पर मुख्य रूप से रमाशंकर यादव समाज कल्याण विभाग, नवीन शुक्ला प्रबंधक एवं मीनू चौबे, श्रवण कुमार पूर्व प्रधान, सत्यदेव पाण्डेय, विकास पटेल, पन्ना लाल भारती, जिला पंचायत सदस्य, दुलारी देवी, डाक्टर राम औतार चौहान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Translate »