एलआईसी अभिकर्ता रहे हड़ताल पर

सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा रॉबर्ट्सगंज कार्यालय पर लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले अभिकर्ताओं के संयुक्त संगठन ज्वाइंट एक्शन कमेटी के निर्देश पर विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को अभिकर्ता अपने कार्य से विरत रहे। डीआर पीके मंडल उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एवं शाखा राबर्ट्सगंज के अध्यक्ष परीक्षित राय ने संयुक्त रुप से बताया कि आज अभिकर्ता अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर कार्य से विरत रहे और हड़ताल कर विश्राम दिवस मनाया I नेता द्वय ने बताया

कि हमारे मुख्य मांगों में पालिसी पर बोनस दर बढ़ाना, प्रीमियम पर लगने वाले विलंब शुल्क पर 18% जीएसटी को हटाया जाना , अभिकर्ताओं के कमीशन से छेड़छाड़ ना करना बल्कि पारिश्रमिक को बढ़ाया जाना आदि मांगे सम्मिलित हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से महेंद्र नाथ, जय प्रकाश सिंह, संतोष त्रिपाठी, चंद शेखर सिंह, अनिल वर्मा, रामनरेश, सुशील पाण्डेय, मंगला देव पांडेय, विजय मिश्र, सुरेंद्र धर दुबे, दिनेश अग्रहरि, अवधेश कुमार, विजेंद्र कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह धनजी मौर्य, नंदलाल, अरविंद सिंह मनोज सिंह, कैलाश प्रसाद, रामसूरत, उमेश दुबे राजेश तिवारी, रामप्रवेश, शिव प्रकाश,आदित्य तिवारी, गोपाल गुप्ता, पारसनाथ, राम सजीवन, शिवचंद प्रसाद, संजय कुमार शर्मा, जयप्रकाश यादव, सुरेश राय आदि मौजूद रहे।

Translate »