पांचवें दिन भी मारकुंडी इण्डियन बैंक का लिंक फेल, उपभोक्ता परेशान

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित इण्डियन बैंक मारकुंडी का आज पांचवां दिन भी तकनीकी खराबी के कारण लिंक फेल होने से दुरदराज के गरीब निरिह समेत आम जनमानस उपभोक्ता सारे

दिन इंतजार करने के पश्चात हताश उदास होकर बैरक वापस चलें जा रहे हैं। वहीं बैंक का लाखों रुपए लेन देन प्रभावित हो रहा है। उक्त सम्बन्ध मे उपभोक्ताओं ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब उचित कार्रवाई की मांग की है।
इस सम्बन्ध में शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि

इसकी जानकारी सम्बंधित बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। दो दिनों से इंजीनियर लिंक का तकनीकी खराबी खोज रहा है आज उम्मीद है कि जा रहा है कि लिंक चालु हो जायेगा। हमारा भी प्रयास जारी है क्यो कि बैंक का लगभग दस लाख रुपए का लेन-देन प्रभावित हो रहा है।

Translate »