थाना पिपरी पुलिस ने नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

आदित्य सोनी

पिपरी (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री डा0 यशवीर सिहं के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.09.2022 को थाना पिपरी पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन रेनुकूट के मोड़ के पास से 01 नफर अभियुक्ता निर्मला देवी पत्नी पूरन चन्द्र शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 02 चाचा कलोनी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 50 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 134/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता-
1.निर्मला देवी पत्नी पूरन चन्द्र शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 02 चाचा कलोनी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण-
1.एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी,जनपद सोनभद्र।
  2. मुख्य आरक्षी रमेश कुशवाहा चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी ,जनपद सोनभद्र।
  3. आरक्षी रोहित सरोज चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
  4. महिला आरक्षी प्रेमशीला कुशवाहा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
Translate »