जगदीश/ गिरीश तिवारी।
डाला-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा-कनहर पुल पर मंगलवार को अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई जिसमें बोलेरो सवार तीन लोग घायल हो गये। घटना के बाद सभी घायलो को अस्पताल ले जाया गया।घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार तेलगुड़वा से पड़रछ ग्राम पंचायत को जा रहे थे, तभी अचानक कोटा-कनहर पुल पर पहुँचते ही तेज रफ्तार बोलेरो ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया।

जिसमें पाँच लोग सवार बताये जा रहे हैं।जिसमें तीन लोग घायल हो गये।घायलो में समर जायसवाल(23) निवासी मनरिया-पडरछ को हल्की चोट लगी।जिसे स्थानीय चिकित्सक के यहा ले जाया गया।जबकि शेष दो लोगो में मनोज(24) पुत्र लालमनी निवासी पिपरहवां-पड़रछ व एक और ब्यक्ति शामिल हैं। जिनका नाम-पता अज्ञात है दोनो घायलो को चोपन सीएचसी ले जाया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal