विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं को किया गया प्रोत्साहित

शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। विधानसभा घोरावल के एकमात्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी, सोनभद्र में शनिवार को विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

किया गया। विद्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ आरती सिंह द्वारा किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने “मानव जीवन में विज्ञान का महत्व” विषय पर विभिन्न मॉडल

बनाकर विस्तार से वर्णित किया। विज्ञान प्रदर्शनी की प्रभारी सुश्री पूनम यादव प्रवक्ता भौतिक विज्ञान रही। विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं मे विभा सिंह, चंद्र मोहिनी गौतम, नेहा मिश्रा, आंचल जायसवाल, उर्वशी जायसवाल आदि के द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।

Translate »