सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक एवं संगठन करता पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर काव्य संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दुद्धी नगर के होटल ग्रीन स्टार में किया गया है।
उपरोक्त आशय की जानकारी मंच के अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने देते हुए बताया कि ” 25 सितंबर 2022 दिन रविवार को रात 8:00 बजे लोक संस्कृति की प्रस्तुति एवं सम्मान का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत,

माल्यार्पण मंच के संयोजकगण एवं पदाधिकारी गण करेंगे।
वही रात्रि 9:00 बजे वीर रस, हास्य रस, श्रृंगार रस, करुण रस, से ओतप्रोत काव्य पाठ देश के जाने माने कवि शायर करेगे। काव्य संध्या में सुप्रसिद्ध गीतकार जगदीश पंथी, अजय चतुर्वेदी कक्का, ईश्वर विरागी, गिरीश चंद आहत, धनंजय सिंह रकीम, प्रदुम त्रिपाठी, हसन सोनभदी, डॉक्टर लखन राम जंगली, यथार्थ विष्णु, दिल्ली दूरदर्शन केंद्र के मोहम्मद इसहाक खान, विकास वर्मा, कौशल्या कुमारी चौहान आदि कवि एवं शायर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मंच के मुख्य संरक्षक महेशानंद भाई, अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, मंत्री शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विंध्यवासिनी प्रसाद, सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal