प्रधानमंत्री के 72वें जन्म दिवस पर भाजपाइयों द्वारा वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का आयोजन

सोनभद्र।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 72वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी होटल सवेरा सिविल लाइन्स रोड के प्रांगण मे आयोजित की गई। प्रदर्शनी का शुभारंम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टालों का भ्रमण करके उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक सुनिल सिंह जी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सामुहिक प्रयास से ही संभव हो पायेगा प्रधानमंत्री जी ने आपदा को अवसर मे बदलने के लिए ही आत्मनिर्भर भारत का सन्देश दिया है प्रधानमंत्री जी ने देश कि नीतियों को आत्मनिर्भरता कि ओर बढाया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, देश मे वोकल फॉर लोकल को बढावा दिया जा रहा है भाजपा सरकार गरीबों के हितो का ख्याल रखती है, प्रधानमंत्री स्वनिधि के तहत जहां देश मे लाखों पथ विक्रेताओं को लोन दिया गया वही उद्योग विभाग से लोन देकर उद्योग धंधे को बढावा दिया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चन्देल, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, रविन्द्र केशरी, संजय जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, मणिकर्णिका कोल, अभिषेक गुप्ता, आशीष केशरी आदि मौजूद रहे।

Translate »