तमाम योजनाओं का आज तक नहीं दिखा असर, जनप्रतिनिधि भी हुए बेखबर।
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम सभा स्थित अवई राजस्व गांव आजादी के बाद से भी मुख्य सम्पर्क मार्ग से अछूता है। पुर्वजों के जमाने के समय के साथ आज भी इस गांव के गरीब निरिह

मरीज बीमारी हालत में खाट पर लाद कर मुख्य राज मार्ग तक ले जाने के लिए विवश हैं। आज भी सम्पर्क मार्ग की अभाव में वर्षात के दिनों में गांव के बड़े बुजुर्ग स्कूली बच्चे सभी महिला पुरुष रेलवे लाइन के सहारे चलने के लिए विवश हो गये है। जब कि राजस्व गांव के एक किमी दुरी पर मुख्य सोनपम्प नहर

का सम्पर्क मार्ग है दुसरी तरफ भी इतनी दुरी पर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य राज मार्ग भी है इसके बावजूद भी आजादी के बाद से भी मुख्य सम्पर्क मार्ग से अछूता है राजस्व गांव अवई। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी का ध्यान अपेक्षित है। इस सम्बन्ध उधम सिंह यादव प्रधान से जानकारी चाही तो उन्होंने ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद भी सम्पर्क मार्ग के लिए भूमि किसानों के व्दारा न मिलने के कारण सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal