भाजपा द्वारा चल रहे सेवा पखवारा के तहत विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सेवा पखवारा के तहत आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जनपद मुख्यालय के ब्लड बैंक के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारंम्भ किया साथ मे मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश कुमार ठाकुर

मौजूद रहे। उसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाजपा जिला मंत्री कैलास बैसवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगवां में नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, सा0स्वा0 चोपन मे जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, सा0स्वा0केन्द्र दुद्धी मे दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, सा0स्वा0केन्द्र म्योरपुर मे जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, सा0स्वा0केन्द्र बभनी मे अनिल सिंह गौतम ने निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंम्भ किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य मेला का आयोजन करना सराहनीय पहल है, जिसका लाभ जनता को मिलेगा। निश्चित तौर पर इससे स्वास्थ्य सेवाओं को गति मिलेगी। सरकार द्वारा कोरोना काल में भी सराहनीय कार्य किए गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि सरकार द्वारा कोविड-19 को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है। अब हमारे जनपद में ऑक्सीजन एवं दवाओं की कोई कमी नहीं है। गांव गरीब के स्वास्थ्य की चिंता

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने कि आयुष्मान कार्ड योजना के साथ साथ कई अन्य योजनाओं की स्वीकृति हुई है जिससे गरीबों का बेहतर इलाज हो सके। निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करने वालो लोगो को काफी मदद मिल रही है। मेले मे मुख्य रुप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष/जिला संयोजक स्वास्थ्य शिविर उदयनाथ मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलिप चौबे, रविन्द्र केशरी, अरविन्द पाण्डेय, विकास मिश्रा, चन्द्रकांत द्विवेदी, अजय पाण्डेय व मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र रमेश कुमार ठाकुर समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Translate »