
रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) शनिवार की रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक अधेड़ ब्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम सुदर्शन पुत्र छोटन उम्र लगभग 43 निवासी जरहा के टोला हड़बड़िया भाटे अपने घर से बैल बांधने के लिए खेत पर निकला था अचानक गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से सुदर्शन की मौत हो गई। इधर रात में घर न पहुँचने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन वह रात में नही मिला। खोजबीन के दौरान रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर उसकी लाश खेत मे पड़ी मिली परिजनों ने ग्राम प्रधानपति विनोद भारती को फोन कर जानकारी दी तत्काल मौके पर पहुँचे प्रधान पति ने बीजपुर पुलिस को घटना की सूचना देकर अवगत कराया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक के पीछे तीन बेटियाँ और एक पुत्र हैं जिनके सर से पिता का छाया उठ जाने से पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को देकर प्रधान पति ने आपदा राहत कोष से तत्काल सहायता राशि दिलाएं जाने की माँग की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal