
खुशबू एवं रेनू जम्मू-कश्मीर में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 31 वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी
सिंगरौली पन्ना जिला में आयोजित 23 वीं वुशु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिंगरौली की बेटियों ने दो स्वर्ण पदक एवं दो कांस्य पदक जीत कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित किया है। जिसमें खुशबू साकेत स्वर्ण पदक, रेनू सोनी स्वर्ण पदक एवं ज्योति कुशवाहा कांस्य पदक, कुसुम कली वैश्य कांस्य पदक जीत कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। विदित हो कि सिंगरौली जिले से 4 बालिकाओं ने उपरोक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था सभी ने पदक तालिका में अपना नाम दर्ज कराया है। खुशबू साकेत एवं रेनू सोनी आगामी 28 अक्टूबर 2022 से 2 नवंबर 2022 तक जम्मू कश्मीर में होने वाली 31वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव मिलेगा। वुशु एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के सचिव, भारतीय वुशु दल के चीफ कोच विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता ने मंच के माध्यम से सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों को उपरोक्त उपलब्धि पर जमकर प्रशंसा करते हुए बधाई दिया है। उपरोक्त उपलब्धि पर सिंगरौली जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी नम्रता सिंह उपस्थित रही वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली महामंत्री जुनु पात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमलो से प्रमाण पत्र एवं पदक वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि वुशु को मदर ऑफ मार्शल आर्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बेहतर खेल के साथ- साथ शारीरिक, मानसिक विकास सहित आत्मरक्षा का उत्कृष्ट आर्ट है। आगे मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी बालिकाओं की उत्कृष्ठ उपलब्धियां मातृशक्ति को परिलक्षित करता है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन तकनीकी निर्देशक गणेश सिंह विशाल ने किया। इस अवसर पर सिंगरौली जिला वुशु एसोसिएशन के खिलाड़ियों एवं अभिभावको की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal