स्मृति शेष राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ को आठवीं पुण्यतिथि पर किया गया याद

विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले सोनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि

चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडे)। विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा राष्ट संत पूर्व गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ जी की ८वीं पुण्यतिथि चोपन वैरियर स्थिति सोनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पूरे मनोयोग के साथ मनायी गयी। इस दौरान महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम गोरक्षनाथ के पूर्व पीठाधीश्वर स्मृति शेष महंत अवैद्यनाथ जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया। तदोपरांत वक्ताओं ने धर्म और संस्कृति के संवाहक रहे महंत अवैद्यनाथ जी के कृतित्व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जहां

बतौर मुख्य अतिथि डॉ रमा जी प्रदेश उपाध्यक्ष, रामप्रसाद यादव मंडल प्रभारी प्रयागराज और रोशनी अग्रवाल जिलाध्यक्ष प्रयागराज उपस्थित रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम कुमार जायसवाल ने की। उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह, सह मंडल प्रभारी विन्धाचल मंडल उमेश कुमार ओझा, गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष राजेश अग्रहरी, महेंद्र केशरी ,स्वामी कृष्ण केशव दास ,सुमन पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही। महासंघ से जुड़े लोगों ने हिन्दू एकता पर बल दिया और सबको साथ आने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन सह मंडल प्रभारी उमेश कुमार ओझा ने किया। इस मौके पर सोनभद्र के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »