नवोदय विद्यालय बहुआर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के भोजनालय, हास्टल, किचन व किचन गार्डेन का जायजा लिया। हास्टल में छात्र-छात्राओं को दिये जाने

वाले भोजन के गुणवत्ता व मीनू के सम्बन्ध में प्रधानाचार्य से जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के हास्टल कक्ष में बच्चों के रहने, सोने व पढ़ने आदि के सम्बन्ध में की गयी व्यवस्थाओं को भी देखा। जिलाधिकारी ने विद्यालय के छात्रा-छात्राओं से वार्ता कर उनके बौद्धिक स्तर को जाना और भविष्य में क्या बनने चाहते हैं, के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। स्कूल में शिक्षकों द्वारा छात्रों को दी जाने वाली शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

Translate »