बस कंडक्टर से हुए लूट कांड का इनामी 12वां आरोपी गिरफ्तार

सर्वेश कुमार / संजय सिंह

अपराध शाखा थाना राबर्टसगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चुर्क-सोनभद्र। 06.06.2022 को प्रातः वाराणसी से अम्बिकापुर जाने वाली सीजी 10जी 1465 के चालक सुखनन्दन प्रजापति पुत्र रामलाल प्रजापति नि० हरिहरपुर सरई सिंगरौली म०प्र० से टोल प्लाजा के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भाड़े के पैसे लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना राबर्ट्सगंज पर मु०अ०सं 407/ 2022 धारा 395 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था पूर्व में अपराध शाखा व राबर्ट्सगंज जंपुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त घटना में
संलिप्त अभियुक्त लाली उर्फ सुरेश पुत्र रामसुभग नि०घसिया बस्ती सोनभद्र फरार चल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 20000 नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध शाखा की स्वाट / एसओजी / सर्विलास टीम प्रभारी निरीक्षक
थाना राबर्टसगंज की टीमों का गठन किया गया। इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से अपना आसूचना संजाल तैयार किया गया तथा दिनांक 14.09.2022 को प्रातः अपराध शाखा की एसओजी / सर्विलांस टीम को जरिये मुखबीर खास के सूचना प्राप्त हुयी कि उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त लाली उर्फ सुरेश घसिया बस्ती आया हुआ है, यदि जल्दी चला जाये तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर एसओजी व सर्विलांश प्रभारी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना राबर्टसगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को चुर्क तिराहे के पास है गिरफ्तार तिराहे के पास से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी का विवरण

  1. लाली उर्फ सुरेश पुत्र रामसुभग नि० घसिया बस्ती थाना राबर्टसगज सोनभद्र।
    अपराधिक इतिहास
  2. मु०अ०स०] 1062/ 2012 धारा 302,394,396,397,417 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
  3. मु०अ०सं०] [1068 / 2012 धारा 147, 148, 149,307 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
  4. मु०अ०स० 1062 / 2013 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम थाना चोपन जनपद सोनमद
  5. मु०अ सं0 407/ 2022 धारा 395.412 भादवि थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र
  6. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
  7. निरिक्षक अमित सिंह प्रभारी सर्विलास जनपद सोनभद्र
  8. , देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी एसओजी जनपद सोनभद्र
  9. प्र०नि० दिनेश प्रकाश पाण्डेय थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र
  10. उ०नि० विनय सिंह चौकी प्रभारी जिला अस्पताल थाना राबर्टसगंज सोनभद्र।, रितेश हे०का० अमर सिंह का शशि प्रताप सिंह, हे०का०जगदीश मौर्या हे०का०अतुल सिंह का०सतीश सिंह का०रितेश पटेल, का० प्रेम प्रकाश चौरसिया स्वाट / एसओजी टीम जनपद सोनभद्र
    ०6 का० अमित सिंह, का० सौरभ राय, का० प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल अपराध शाखा सोनभद्र
    इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद रूपये 20000-/ पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
Translate »