नकाबपोश युवक ने दिनदहाड़े लड़की के साथ की छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

*पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा स्थित वार्ड नं -11की घटना

आदित्य सोनी
पिपरी (सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक अज्ञात नकाबपोश युवक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की द्वारा शोर मचाने पर अज्ञात युवक मौके से फरार हो गया। बाद में लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लड़की द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक लड़की दिन में स्नान करने के लिए बाथरूम में जा रही थी तभी पहले से घात लगा कर बैठा एक नकाबपोश युवक पीछे से आकर उसका हाथ पकड़ लिया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाई और उसे ढकेल कर बाहर निकली और जोर जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए लेकिन तब तक नकाबपोश युवक मौके से फरार हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Translate »