दर्जनों लोगों ने ली अपना दल (एस) की सदस्यता

ओम प्रकाश रावत

विंढमगंज-सोनभद्र। अपना दल (एस) की बैठक विंढमगंज जोन के हरपुरा गांव में पर सोमवार को हुई। जिसमें सक्रिय सदस्यता अभियान चलाने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पदाधिकारियों के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सदस्यता अभियान के निर्देशानुसार दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा और ब्लाक प्रमुख

मान सिंह गौड़ अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों लोगों ने सदस्यता ली और केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्य और विचारों से प्रभावित होकर सदस्यता लिया। सक्रिय सदस्य के रूप में लव कुश चंद्रवंशी जोन अध्यक्ष विंढमगंज और सेक्टर अध्यक्ष

दिलीप कुमार एवं सदस्य प्रेम सिंह, राम लखन सिंह, रामबरन सिंह, राम लखन सिंह, राम लखन गुप्ता, विजय सिंह, चंद्रमणि दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया और कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाने की जरूरत है।

Translate »