नव युवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने सुरेंद्र यादव

दशहरा के शुभ अवसर पर बघमंधवा में होगा दुर्गा पूजा व रामायण का आयोजन

विंढमगंज-सोनभद्र(ओमप्रकाश रावत)। विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत आज बघमंधवा पंचायत भवन परिसर में नव युवक दुर्गा पूजा समिति का बैठक आहूत किया गया। बैठक के अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीकांत यादव ने किया। दशहरा के शुभ अवसर पर किया जाने वाला ऐतिहासिक दुर्गा पूजा व रामायण कार्यक्रम की पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया हैं। जिसमे सर्वसम्मति से सुरेन्द्र यादव से0नि0अ0 को नव युवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बनाया गया।

उपाध्यक्ष पद के लिए चूड़ामणि यादव को नामित किया गया और सचिव पद के लिए विनोद यादव का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुना और समर्थन किया। मनोज कुमार यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया तथा धर्मेंद्र कुमार को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दिया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे हरिशंकर यादव, विनोद यादव, राजकुमार भारती, राजेश कुमार, रविकांत यादव, रामलखन, महेंद्र बियार, अरुण कुमार, उमाशंकर यादव, विकास यादव, रमेश भारती, वीरेन्द्र सहित दर्जनों लोगों को शामिल किया गया है। समिति के मुख्य संरक्षक ज्वाला प्रसाद यादव से0 नि0 पुलिस उपाधीक्षक को बनाया गया है। वही संरक्षक मंडल में श्रीकांत यादव ग्राम प्रधान बघमंधवा, अवधनारायण यादव, जट्टू राम यादव, राधेश्याम पूर्व प्रधान, मनोज कुमार मिश्रा भाजपा नेता शामिल है।

Translate »