रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में जनपदीय फूटबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडे)। गुरुवार को रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन में जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज नारायण सिंह अध्यक्ष रेल कर्मचारी इण्टर कालेज , विशिष्ट अतिथि व्यास मुनि पांडेय प्रबंधक रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज उपस्थित रहे । वहीं मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया इस प्रतियोगिता में ओबरा इंटर कॉलेज ओबरा, शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा, राजा शारदा महेश इंटर

कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, संत जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज,आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुकूट, आदित्य बिरला इंटर कॉलेज डाला, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन एवं रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालक बालिका अंडर-14 अंडर-19 टीम का परिणाम इस प्रकार रहा। बालिका अंडर-19 में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुकूट प्रथम तथा रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक अंडर 19 में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा प्रथम तथा ओबरा इंटर कॉलेज ओबरा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक अंडर-14 मे संत

जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज प्रथम स्थान व आदित्य बिरला इंटर कॉलेज डाला द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित टीम मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला क्रीडा सचिव सुनील राव, अनिल सिंह ,मीरा जायसवाल, जगदंबा प्रसाद, अभिषेक एंव संतोष तिवारी का सहयोग रहा। वहीं रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन के प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर प्रतियोगिता का समापन किया गया तथा प्रतियोगिता में जीत प्राप्त करने वाली टीमों को बधाई दी गई और आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया।

Translate »