
मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण
अनपरा।दिशिता महिला मण्डल रेनूसागर की अध्यक्षा के दिशा निर्देशन में दिशिता महिला मंडल सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहा है, और समय-समय जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है, इसी श्रृंखला में दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा 10 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन रेनूसागर के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव द्वारा मेधावी छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दिशिता महिला मण्डल अपने विजन सेवा, शिक्षा एवं विकास के तहत समाज के उत्थान हेुत सतत प्रयासरत है और हमारे विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठाकर अपने जीवन को समृृद्ध बनाएंगे, हमे प्रतिभाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए और उन्हें आगे बढानें में सहयोग करना हमारा प्रमुख दायित्व है। छात्र-छात्राएं समय के महत्व को पहचानें और परिश्रम सें आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। साथ ही उन्होने दिशिता महिला मण्डल के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इन्दू यादव ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया। साथ ही उन्होनें विद्यार्थियों को सदैव आगे ब़ढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हिण्डालकों रेनूसागर मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह, वित एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख अनिल सिंघानिया मुख्य रुप से उपस्थित थे। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की सहसचिव कविता श्रीमाली एवं वरिष्ट सदस्याऐं विभा शैलेश सिंह, बबीता सिंह, सपना तिवारी, तपस्विनी नायक, आशा सैनी, विभा सिंह, एवं अन्य सदस्याऐं व विद्यालय की अध्यापिका पूनम तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थी । कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी अनिल झा नें किया। छात्रवृत्ति पाकर छात्र एवं छात्राओं नें दिशिता महिला मण्डल का हृदय से आभार व्यक्त किया।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal