क्लब हिण्डाल्को द्वारा आयोजित सावन तीज महोत्सव में भूमिका शर्मा बनी तीज क्वीन

आदित्य सोनी

रेणुकूट (सोनभद्र)। क्लब हिण्डाल्को के तत्वावधान में सावन तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि हिण्डाल्को एलुमिना विभाग के प्रमुख एन एन राय व उनकी पत्नी पूनम रॉय एवं क्लब हिण्डाल्को के अध्यक्ष परनीत सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, राधा कृष्ण नृत्य नाटिका, क्लब की महिला विंग द्वारा मोहक नृत्य व नन्हे-नन्हे बच्चों द्वारा गिटार वादन प्रस्तुत

किया गया, जिसकी सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही जिसमें प्रबुद्ध निर्णायक मंडल में ऋतु भारद्वाज व ऋतु झुनझुनवाला थीं।
इस प्रतियोगिता की विजेता भूमिका शर्मा को तीज क्वीन का ताज पहना कर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर अनुशिखा शुक्ला रहीं जिन्हें मुख्य अतिथि ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी

प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सभी दर्शकों से रोचक प्रश्न पूछे गये तथा सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रकार क्लब हिंडाल्को कार्यकारिणी के द्वारा सभी का भरपूर मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब के संरक्षक राजेश इंदोलिया द्वारा सभी प्रतियोगियों व क्लब के सदस्यों का अभिवादन किया गया।

Translate »