
रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दूधइया माता मंदिर परिसर में पूजा और पर्दे पर रामायण के लिए रविवार को नव दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमे रामप्रवेश गुप्ता अध्यक्ष, सन्तोष गुप्ता उपाध्यक्ष,पुष्पेंद्र यादव महामंत्री,कमलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष तथा सन्दीप गुप्ता को सूचना मंत्री बनाया गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल में शिवधारी गुप्ता, अनिल मेहता,इंद्रेश सिंह, रामाज्ञा सिंह, केदार यादव को सर्वसम्मति से मनोनीति किया गया।साथ ही सदस्य के रूप में पन्द्र लोगों को स्थान दिया गया है। बताते चले कि नव दुर्गा पूजा समिति प्रत्येक साल मंदिर परिसर में रामानन्द सागर की रचित रामायण को विशाल पर्दे पर दिखाया जाता है और कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर नौ दिन तक पूजा पाठ किया जाता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal