
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार के विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चन्देल के मार्गदर्शन मे एवं एसपीसी के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में आज गुरुवार को

जनपद के विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों और बालिकाओं भ्रष्टाचार के विषयों पर विस्तार से चर्चा कर छात्र/छात्राओं को जानकारी दी गयी। इस दौरान स्कूल, कालेज के अध्यापक व अध्यापिका व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal