
मोहन कुमार
गुरमा विधुत फीटर के उपभोक्ताओं ने मिर्जापुर विधुत उपखण्ड के अधिकारियों से निर्माण कार्य पुर्ण कराने की मांग
गुरमा सोनभद्र। छपका विधुत उपकेंद्र से चलकर गुरमा विधुत फीटर 60 किमी, क्षेत्रफल के अन्तर्गत बसुहारी बिहार के वार्डर तक पूर्व से आज तक विधुत आपुर्ति की जाती है।दुरी अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं की समस्यायों को देखते हुए गुरमा विधुत फीटर को दो भागों में बांटकर सन्,2019 में चकरिया और मारकुंडी,अवई सब स्टेशनों का निर्माण कार्य चालु करा दिया गया था। लेकिन 3 वर्ष बीतने के बाद के पश्चात चकरिया सब स्टेशन का निर्माण कार्य तो पुर्ण हो गया लेकिन मारकुंडी अवई सब स्टेशन निर्माण कार्य आज तक पुरा न होने से से गुरमा विधुत फीटर के उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य पुर्ण न होने से आये दिन विधुत फाल्ट की खामियाजा के साथ विधुत विभाग की आंख मिचौली से सभी उपभोक्ता त्रस्त हो गये है। उक्त सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारी भगीरथ भारती एवं रिंकू लाईन मैन से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि चकरिया सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। लेकिन मारकुंडी अवई सब स्टेशन का निर्माण कार्य अभी अधुरा है। जिससे मिर्जापुर विधुत उपखण्ड के अधिकारियों की तरफ से हैण्ड ओभर भी नहीं किया गया।जो कमियां हैं उसे पुरा करा कर सप्लाई सुचारु रूप से किया जायेगा।
इसी क्रम मे उन्होने आगे बताया कि अवई निर्माणाधीन सबस्टेशन के लिए ठेकेदार की लापरवाही कहे, या मिर्जापुर विधुत वितरण उपखंड संबंधित विभागीय अधिकारियो की अपने कार्य के प्रति दोनो उदासीनता दर्शाते हैह।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal