सोनभद्र।उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कल एक सितंबर

2022 को जनपद सोनभद्र मे आगमन को लेकर उनके स्वागत की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर उनके स्वागत व अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से योजना बनाते हुए कार्यकर्ताओं को बताया की माननीय उपमुख्यमंत्री जी का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया जायेगा स्वागत के लिए प्रमुख स्थानों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है।
तैयारी बैठक में जिलाउपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता, आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal