क्षेत्र में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी का पर्व

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी का पर्व क्षेत्र के बिभिन्न स्थानों पर श्रद्धा भक्तिभाव के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम में नव निर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में इस वर्ष पहली बार श्रद्धा पूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव धूम धाम से मनाया गया। अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के संचालन में समिति के न्यास कर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल,राजकुमार सिंह, गणेश शर्मा, त्रिभुअन नारायण सिंह,जे एन चौरसिया, ए बी सिंह, मैथली शरण तिवारी, अशोक चौरसिया, डॉ ब्रह्मजीत सिंह, मुन्ना

सिंह, रवि गुप्ता, श्यामसुंदर जायसवाल, ग्राम प्रधान सुशीला देवी,तेजबली सिंह, राहुल सिंह, विनोद भारती, सहित क्षेत्र के तमाम सम्भ्रांत लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समय समय पर मंदिर परिसर में जनहित में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की एक स्वर से सराहना की गयी। इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीजपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक पर श्रीकृष्ण जन्म उत्सव कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सन्दीप गुप्ता, अनिल मेहता,शिवधारी गुप्ता, श्रीराम यादव ,रविन्द्र गुप्ता, विनोद गर्ग, जशवंत सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, रामफल गर्ग, मुन्ना लाल,सीताराम शर्मा,सहित बाजार और आस पास के अनेक सम्भ्रांत लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं मंच संचालन धनन्जय शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्म उत्सव कार्यक्रम पुनर्वास प्रथम, शिव मंदिर एनटीपीसी , शांतिनगर, बेड़िया हनुमान मंदिर, दूधइया मंदिर,

सेवकामोड ,पिंडारी, इंजानी और बीजपुर पुलिस स्टेशन सहित विभिन्न गाँवों कस्बे और अपने घरों में भी कान्हा का जन्म उत्सव श्रद्धाभाव पूर्वक मनाया गया।

Translate »