चोरी की गई बाइक के साथ एक धराया

ओम प्रकाश रावत

विंढमगंज-सोनभद्र। झारखण्ड बार्डर पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के आदेश रोकथाम जुर्म जरायम के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्वेक्षण तथा थानाध्यक्ष विंण्ढमगंज पर चेंकिग के दौरान एक चोरी की गई बाइक समेत चोर गिरफ्तार कर लिया गया। 19.08.2022 को उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह मय हमराह का0 अजय यादव, का० प्रदीप कुमार द्वारा झारखण्ड बार्डर पर चेकिंग कि संदिग्ध वाहन व व्यक्ति के दौरान मुखबिरी सूचना पर एक अभियुक्त अकिल अहमद पुत्र मो० उमर डफाली निवासी वार्ड नं0 02 ग्रा० चेचरिया थाना नगर उटारी जनपद गढ़वा,झारखण्ड उम्र करीब 27 वर्ष के पास से चोरी की मोटर साईकिल स्पेलेन्डर प्लस स्लेटी कलर हरे रंग का स्टीकर लगा रजिस्ट्रेशन नं0- JH 03 AA 1349, चेसिस नं0- MBLHAW122LHA05972 इंजन न०- HA11EYHA16380 बरामद करना फर्द बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/2022 धारा- 411,413,414 भादवि पंजीकृत किया गया। विवरण निम्नवत है। अभियुक्त- अकिल अहमद पुत्र मो० उमर डफाली निवासी वार्ड नं0 02 ग्रा0 चेचरिया थाना नगर उटारी जनपद गढ़वा झारखण्ड

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे – उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, का0 अजय यादव, का0 प्रदीप कुमार थाना विंण्ढमगंज पुलिस ने आरोपित से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। यह जानकारी थाना अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने दी!

Translate »