पर्यावरण को संरक्षित रखने एवं अमर बलिदानियों की स्मृतियों को सजोने में लगे हैं कांति सिंह एवं उनके सहयोगी
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। देश के अमर सपूतों की स्मृति में शहीद उद्यान परासी दुबे परिसर में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान के तत्वाधान में 112 पौधे रोपित किये गए। गौरतलब हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान द्वारा सोनभद्र के परासी दुबे में आजादी के अमर सपूतो की स्मृति में शहीदो के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर या उन्हें शत-शत नमन किया गया वही

पर्यावरण रैली निकाल लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया। ततपश्चात संस्थान से जुड़े युवा समाजसेवियों द्वारा 112 पौधे उद्यान परिसर में लगाये और अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान करते हुए उन्हें पारिजात के पौधे भेंट किये गए ! उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त कर लोगो को जागरूक करने का पुनीत कार्य किया। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओम प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी, राहुल श्रीवास्तव , राजेश द्विवेदी,जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, लायन्स क्लब के अध्यक्ष अजीत जायसवाल,दया सिंह, हरीश अग्रवाल , प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश पांडेय, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष कौसर जहां व वर्षा वर्मा ,अंजू सिंह, ऊँचडीह ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी , परासी ग्राम प्रधान , शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष वकील खान, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से इंदु प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजा राम दुबे,राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, अवधेश विश्वकर्मा, देवानंद पाठक अनुपम त्रिपाठी व दर्जनों की संख्या में मातृशक्तियों की भी सहभागिता इस पुनीत कार्य मे रही । कार्यक्रम का संचालन राकेश उर्फ शिशु त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष क्रांति सिंह व संयोजक अभिषेक मिश्रा ने सभी का हृदय से आभार प्रकट किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal