अमृत महोत्सव पर मोदी सेना ने निकाला तिरंगा यात्रा

कोन/सोनभद्र-नरेन्द्र मोदी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में रविवार कोन व रोरवा में तिरंगा यात्रा निकाल कर देश भक्ति का संदेश दिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा तिग्गा ने तिरंगा यात्रा में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश की शान तिरंगा यदि देश भक्ति नारे व गानों से पूरे क्षेत्र गुजमान हुआ तिरंगा झंडा पद यात्रा रोरवा पाण्डु नदी पूल से निकल कर सड़क मार्ग होते हुए कोन चौराहे से खेतकटवा

चौराहे तक जाकर कोन पुरानी बाजार होते हुए थाना परिसर होते हुए कोन बस स्टैण्ड पर राष्ट्रगान के साथ रैली कार्यक्रम की समापन की गई जिसमे तमाम पार्टी के सैकड़ो महिला पुरुष पदाधिकारि गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । जगत नारायण यादव जिला उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी महामंत्री महिला मोर्चा महामंत्री नीलम सिंह युवा मोर्चा जिला महामंत्री नीलेश सिंह,जिला मंत्री धीरेन्द प्रताप,जिला कोषाध्यक्ष भूपेश सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Translate »