पुलिस व पीएसी के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाल किया जागरूक

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। आजादी के अमृत महोत्सव पर रॉबर्ट्सगंज नगर में एडिशनल एसपी विनोद कुमार और सदर एसडीएम रमेश कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली गयी। इस दौरान सीओ राजकुमार तिवारी सहित पीएसी और पुलिस बल के साथ रूट मार्च निकाला गया और स्वर्ण जयंती चौक पर राष्ट्रगान गाकर अमर सेनानियों को याद भी किया गया।
वही नगर वासियो को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील भी की गई।

नगर में पुलिस व पीएसी के जवान हाथ मे तिरंगा लेकर वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। सदर एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष गांठ के अमृत महोत्सव पर राष्ट्र भावना से ओतप्रोत होकर घरों में तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जाए।

Translate »