तिरँगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

घोरावल-सोनभद्र(रमेश कुमार कुशवाहा)। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत खजुरौल, पनौली के तत्वाधान मे तिरंगा यात्रा जुलूस पनौली से होकर मझिलि, खजुरौल, कपसौरा भ्रमण करते हुए गढ़वां-खजुरौल अमृत सरोवर पर समापन हुआ। तिरंगा रैली मे सैकडों की संख्या मे दोंनो ग्राम पंचायतों के लोग भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए तथा देशभक्ति गीतों पर झुमते

नजर आये। तिरंगा यात्रा में मौजूद पनौली ग्राम प्रधान संगीता, खजुरौल ग्राम प्रधान कलावती गुप्ता, क्षेत्र पंचायत राम सिंह, वार्ड सदस्य कमलेश, शिव कुमार, राजनाथ, अगरु,पूर्व प्रधान शिव प्रसाद संजय गुप्ता, दिनेश, भीमसेन, सत्यम ओझा एवं ग्राम पंचायत खजुरौल व पनौली की महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।

Translate »