देशभक्ति मे डूबा अनपरा, सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में एसएचओ अनपरा श्रीकांत राय के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

देशभक्ति मे डूबा अनपरा, सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में एसएचओ अनपरा श्रीकांत राय के नेतृत्व में  निकाली तिरंगा यात्रा।बताते चले कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल और अनपरा एसएचओ श्रीकांत राय द्वारा अनपरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाने वाले सभी राष्ट्रनायकों को याद करते हुए भारत सरकार द्वारा आयोजित आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत थाना अनपरा के पुलिसमें युवाओ व सामाज के वरिष्ठ जनों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा आयोजन किया गया वंदे मातरम व भारत माता की जय जयकारों से पूरा उर्जान्चल राष्ट्रभक्ति में सरोबार हो गया औडी मोड़ काशी मोड़ अनपरा  बाजार सभी लोग तक शामिल हुये।अनपरा क्षेत्र मे निकाली गइ तिरंगा यात्रा को देख लोग देशभक्ति में डूबे नजर आये। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिल रहा है और हर कोई इस अभियान से जुड़ रहा है। प्रदीप सिंह चंदेल के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगे के साथ लंबी कतार को देखते हुये लोगों के चलते कदम रुक गये और वो तिरंगे को सम्मान से देखते रह गये। निकाली गई तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करके घर घर तिरंगा अभियान का संदेश दे रही थी।

Translate »