हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हरसेवानंद महाविद्यालय द्वारा निकाली जागरूकता रैली

संजय सिंह/ दिनेश गुप्ता

चुर्क~सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को हरसेवानंद महाविद्यालय/ इंटरमीडिएट कॉलेज चुर्क में जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जागरूकता

रैली निकाली विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को 15 अगस्त के दिन अपने घरों के दरवाजे तथा छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फराने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि देश इस समय आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आजादी का जश्न मनाने

आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान 13 अगस्त से 17 अगस्त तक क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को अपने आसपास के 5 परिवारों को 15 अगस्त के दिन घरों की छतों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिंद आदि के नारे उत्साह पूर्वक लगाए, तिरंगा रैली के दौरान जिला विद्यालय

निरीक्षक आरपी यादव स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय की प्रधानाचार्य यस के चौबे हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ए के वर्मा, रोहित त्रिपाठी, राकेश तिवारी, आर के शर्मा, मनोज राय, ओ पी सिंह,किरन वर्मा,सरोज उपाध्याय सहित सभी अध्यापक/अध्यापिका एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Translate »