अमौली ग्रामप्रधान के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सोनभद्र।
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज ग्राम पंचायत अमौली में हर घर तिरंगा लगाने के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के अभियान को आगे बढ़ते हुए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम प्रधान /अध्यक्ष प्रधान संघ राबर्ट्सगंज सुरेश शुक्ला द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को प्रोत्साहित किया गया।साथ ही हर घर में तिरंगा बांट कर आम लोगो को देश के अमर वीर शहीदों के सम्मान में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
जब अमौली गांव में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण तिरंगा लेकर निकले तो पूरा गांव देश भक्ति के लिए झूम उठा।

Translate »